फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती की गाड़ी रोकी, लूट का आरोप

अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:44 PM IST

मथुरा के सौंख में थार गाड़ी में सवार होकर अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे दंपती को बाइक सवार चार लोगों ने रोक लिया। तमंचा दिखाकर दंपती से मारपीट और ज्वेलरी समेत नकदी से भरा पर्स लूटने का आरोप लगाया है। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थाना फरह के झुड़ाबई निवासी अनिल कुमार शनिवार को पत्नी प्रीति देवी के साथ अपनी ससुराल डीग के गांव कठेरा गए हुए थे। रविवार शाम 5 बजे को अनिल और प्रीति गांव तसिया में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। तभी बछगांव रजबहे के पास बाइक सवारों ने गाड़ी को रोक लिया। पीड़ित दंपती ने आरोप लगाया है कि बाइक सवारों ने तमंचा दिखाकर जेवरात और नकदी रखे पर्स को लूट लिया। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि रिश्तेदार से मिलने जा रहे दंपती से मारपीट की है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें