मथुरा के सौंख में श्री शिवचरन इंटर कॉलेज पाली डूंगरा की इंटरमीडिएट की छात्रा भूमि उपाध्याय ने विज्ञान वर्ग में 500 में से 440 हासिल कर 88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। पिता जितेंद्र कुमार उपाध्याय एक शिक्षक है। मां सीमा शर्मा बेसिक में अध्यापिका है। छात्रा भूमि उपाध्याय ने बताया कि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक और परिजन को देना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैं आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। मेरी शिक्षा में शिक्षकों के साथ-साथ मेरी मां सीमा शर्मा का खासा सहयोग रहा है। वह सुबह शाम मुझे रोजाना पढ़ने के लिए प्रेरित करतीं थीं। छात्रा भूमि उपाध्याय के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। संस्थान के चेयरमैन महीपाल सिंह ने जनपद की मेरिट में स्थान ग्रहण करने पर छात्रा भूमि उपाध्याय सहित परिजनों को बधाई दी है।