फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भव्य रूप में सजाया गया बरसाना का प्रसिद्ध कीर्ति मंदिर, श्रद्धालुओं का मन मोहा

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अब से कुछ घंटों बाद श्रीराधारानी अवतरित होंगी। इस पल का साक्षी बनने के लिए देश-दुनिया से लोग पहुंचे हैं। बरसाना में अपार जनसमुदाय को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। श्रीराधारानी के अवतरण की पूर्व संध्या पर बरसाना के प्रसिद्ध कीर्ति मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। यह श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान मंदिर की सजावट और रंग बिरंगी लाइटें श्रद्धालुओं को सम्मोहित करती रहीं। लोगों ने दर्शन किए। इन यादगार पलों को अपने कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें