बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा। इसके लिए नंदगांव से हुरियारे बरसाना पहुंचेंगे। करीब 11 बजे सभी हुरियारे नंदगांव के नंदभवन पहुंचे। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण बलराम समेत पूरे परिवार के दर्शन किए। समाज गायन कर हुरियारे ढाल पाग लेकर बरसाना की ओर कूच कर गए। संकेत में जाकर अल्प विश्राम किया। इस दौरान मंदिर में समाज गायन किया। इसके बाद पैदल ही प्रियाकुंड बरसाना की ओर कूच किया। प्रिय कुंड पर भांग ठंडाई छान सर पर पाग बांधी।