मथुरा के कोसीकलां में प्रशासन ने एसआईआर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठा अभियान चलाया। रविवार को अधिकारियों ने ढोल-नगाड़े और लाउडस्पीकर के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म समय से जमा करने के लिए कहा। अचानक गलियों में ढोल-नगाड़े की आवाज सुनकर लोग हैरान रह गए, जब उन्होंने दरवाजे खोले तो बाहर एसडीएम वैभव गुप्ता, तहसीलदार सचिन पंवार, नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, ईओ निहाल सिंह, पूर्व सभासद पदम चंद बूरे वाले अन्य अधिकारियों के साथ एसआईआर के प्रति जागरूक लोगों को जागरूक कर रहे थे। जागरूकता अभियान तालाबशाही, बिहारीपुरा, बल्देवगंज, बठैन गेट, देवनगर आदि क्षेत्र में चलाया गया। प्रशासन ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़ने के लिए फॉर्म शीघ्रता से जमा करा लें।