मथुरा छावनी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर राया से कासगंज जा रही मालगाड़ी सिग्नल नहीं मिलने से स्टेशन पर खड़ी थी। इस दौरान एक युवक ट्रेन के ऊपर चढ़ गया। ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन (ओएचई) को पकड़ लिया। छावनी स्टेशन प्रबंधक हेमराज मीना ने बताया कि सोमवार शाम चार बजकर 45 मिनट पर भारतीय खाद्य निगम की माल गाड़ी कासगंज जा रही थी। ट्रेन के ऊपर चढ़कर युवक ने ओएचई को पकड़ लिया। लाइन में करंट दौड़ रहा था, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।