फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फाैजी के घर में ताले काटकर 30 लाख रुपये की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Feb 2026 06:59 PM IST

मथुरा के सौंख में पड़ोसी के मकान की तरफ से सीढ़ियों से आए चोरों ने दो कमरों के ताले काटे और कमरों में घुसकर अलमारियों के लॉकरों को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लाखों रुपये के जेवरात सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस सहित फोरेंसिक व सर्विलांस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पीड़ित ने घटना में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान बताया। थाना मगोर्रा के गांव नगला सबला निवासी सैनिक रामेश्वर सिंह मंगलवार की शाम को अपने परिजन के साथ रात करीब 11 बजे घर में सो रहे थे। देर रात करीब 2:30 बजे पड़ोसी के मकान की तरफ से सीढ़ियों से घर में चोर आ गए। चोरों ने दो कमरों के ताले को काटा। घटना की जानकरी तब हुई जब पीड़ित रामेश्वर सिंह सुबह जगे तो देखा की दोनो कमरों में सामान फैला हुआ पड़ा था। घटना में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सैनिक के घर मे चोरी की घटना हुई है। फोरेंसिक व सर्विलांस टीम लगाकर घटना की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें