फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: नाबालिग बेटे ने की पिता की ह*त्या, बहनों ने खोले राज...हर कोई दंग! |

Video Updated Mon, 27 Oct 2025 01:13 PM IST

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पिछले छह साल से अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दरिंदगी कर रहा था। जब बेटियों ने यह बात अपने छोटे भाई को बताई, तो उसने बहनों को उस नर्क से बाहर निकालने का फैसला किया। 11 अक्टूबर को वह दोनों बहनों को लेकर भरतपुर के डीग से मथुरा के कोसीकलां स्थित अपने ताऊ के घर पहुंच गया। लेकिन रविवार को दरिंदे पिता को इस बात का पता चला, तो वह कोसीकलां पहुंच गया और बेटियों को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। इसी दौरान हुए विवाद में बेटे और ताऊ के बेटे ने मिलकर तलवार और तमंचे की बट से हमला कर पिता की हत्या कर दी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक, जो लगभग 55 वर्ष का किसान था, शराब का आदी था और उसकी पत्नी की मौत कई साल पहले हो चुकी थी। उसके घर में 15 और 13 साल की दो बेटियां और 16 साल का बेटा है। पत्नी की मौत के बाद वह बेटियों के साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। बेटियों ने कुछ महीने पहले जब यह बात अपने भाई को बताई, तो घर में झगड़ा हुआ और पिता ने बेटे को भी धमकाया। इसके बाद बेटा बहनों को लेकर अपने ताऊ के घर चला गया।

कोसीकलां में रहने वाली बुआ ने जब यह बात सुनी, तो उन्होंने अपने बड़े भाई (मृतक) से इस घिनौनी हरकत पर सवाल किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर वह गुस्से में आ गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। रविवार को वह अचानक कोसीकलां पहुंचा और दोनों बेटियों को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। जब बेटे और ताऊ के बेटे ने विरोध किया, तो पिता ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान गुस्से में बेटे ने तायेरे भाई के साथ मिलकर तलवार और तमंचे की बट से पिता पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों किशोरों ने खुद पुलिस को सूचना दी और पूरी सच्चाई बयान कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या में प्रयुक्त तलवार व तमंचा बरामद कर लिया। दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक पर पहले से भी गंभीर आरोप थे। बताया जा रहा है कि उसने करीब एक साल पहले अपनी पत्नी की हत्या बीमा का पैसा हड़पने के लिए की थी। तब से घर में तनाव का माहौल बना हुआ था।

एसपी ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत ने बताया, “पूछताछ में बेटियों ने पुष्टि की है कि पिता कई वर्षों से उनके साथ घिनौनी हरकत कर रहा था। बच्चे इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से बेहद परेशान थे। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या गुस्से और आक्रोश में की गई।”

पुलिस अब पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है और बेटियों को परामर्श व संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है। यह घटना न केवल समाज को झकझोरने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कब एक परिवार का दर्द एक त्रासदी में बदल जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें