मैनपुरी के करहल में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत गांव नगला दानी में सर्किल की महिला बीट प्रभारी एसआई पूनम चौधरी ने महिलाओं को उनके अधिकारों व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह अपने अधिकारों के बारे मे जानें और उनका सही प्रयोग करें। यदि उन्हें किसी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है तो वह पुलिस की मदद ले सकती हैं। महिला संबंधित शिकायतों पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर के बारे मे भी जानकारी दी। इस अवसर एसआई रमेश चंद्र, मानवेन्द्र, शशांक मिश्रा, रामवीर, मंशाराम, प्रवेश मौजूद आदि माैजूद रहे।