फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तहसील के बिजली कनेक्शन से जुड़े थे कर्मचारियों के आवासों के तार, काटे गए

अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Nov 2025 06:50 PM IST

मैनपुरी के करहल तहसील में बिजली कनेक्शन की एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने जांच कराई। इसके लिए बिजली विभाग की टीम को बुलाया गया। जांच में पता चला कि तहसील के कनेक्शन की केबिल से तहसील मे बने आवासों की केबिल जुड़ी हुई थी, जिसकी वजह से खपत ज्यादा हो रही थी। सरकारी आवासों पर लगी अवैध केबिल को हटवाया। एसडीओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि करहल तहसील का एक कनेक्शन है, जिस पर सरकारी आवासों के कनेक्शन जुड़े हैं, जिन्हे हटा दिया गया है। एसडीएम और तहसीलदार ने आवासों पर मीटर लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य कर्मचारी भी यदि कनेक्शन के लिए आवेदन करेंगे उनका भी कनेक्शन कर मीटर लगाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें