मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र स्थित नबीगंज टोल प्लाजा के पास तरावादेव स्थान पर लगी दुकानों को हटाने की चेतावनी हाइवे अथाॅरिटी के अधिकारियों ने दी। इस मौके पर पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। शनिवार दोपहर टोल के मेंटीनेंस इंचार्ज अभिषेक पांडे ने टोल प्लाजा के पास से दुकानें हटाने तथा दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।