फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नो मैपिंग वाले मतदाताओं की हुई सुनवाई, मौके पर हुआ निस्तारण

अरुन पाराशर Updated Wed, 21 Jan 2026 08:32 PM IST

एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई। उनको कच्ची मतदाता सूची जारी होने के बाद नोटिस भेजे जा रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजने के 7 दिन बाद उनके दावे और आपत्ति की सुनवाई बुधवार को की गई। जनपद की सभी तहसील में एसडीएम और तहसीलदार व अन्य अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के दावे और आपत्ति की सुनवाई की गई और उनका निस्तारण किया गया। जनपद में शुरू हुई फिर एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुल 1403413 मतदाताओं में से 144023 मतदाताओं का मिलान 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया। इनमें मैनपुरी विधानसभा में 44696, भोगांव में 32831, किशनी में 34521 और करहल में 31975 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई। एसआईआर प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ऐसे सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा रहे हैं। मतदाताओं को नोटिस जारी करने के 7 दिन बाद इनकी सुनवाई की जा रही और वैध दस्तावेज देने पर इन्हें मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा है। करहल में बुधवार को एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने तहसील में पहुंचे मतदाताओं की शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण किया नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं ने एसडीएम के सामने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि नो मैपिंग में वे मतदाता है, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा रहा। कुछ मामलों में नाम, उम्र, पता, पारिवारिक विवरण में अंतर पाया गया। इन सभी त्रुटियों को दूर करने के लिए सुधार प्रक्रिया जारी है। इस दौरान तहसीलदार संतोष राजोरिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें