फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान की आग से संदिग्ध हालत में मौत, घरवालों ने नहीं उठने दी लाश...

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 11:08 AM IST

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सिया खुर्द में रविवार रात खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन को जानकारी हुई। पुत्र ने हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस प्रथम दृष्टया अलाव तापने के दौरान हुआ हादसा बता रही है। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। कुर्रा क्षेत्र के गांव सिया खुर्द निवासी किसान बेचे लाल कश्यप(50) रविवार रात खेत की रखवाली करने गए थे। वह अक्सर खेत पर ही सोते थे। सोमवार सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो अलाव के पास ही किसान का जला शव पड़ा था। शव देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर दलबल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतक के पुत्र राघवेंद्र ने पिता की हत्या की आशंका व्यक्त की। किसी रंजिश आदि की बात से इन्कार किया। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें