मैनपुरी। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, इस वीडियो में एक व्यक्ति दो कबाड़ा बीनने वाले किशोर को डंडे और थप्पड़ से पीटते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो जनपद मैनपुरी के देवी रोड स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक वीडियो की प्रमाणिकता को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। सीओ सिटी मौके पर वीडियो के संबंध में जांच करने गए हैं।