फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लगाई तीन घरों में सेंध, ले गए लाखों का माल

अरुन पाराशर Updated Sun, 25 May 2025 05:11 PM IST

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव लालापुर में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीनों घरों से लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने थाने पर घटना की तहरीर दी है। ग्राम लालापुर में चोरों ने समर प्रताप पुत्र राजेश्वर दयाल के घर से लगभग पांच लाख के आभूषण व 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि उसका एक माह पूर्व ही विवाह हुआ था। दूसरी वारदात रनवेश पुत्र राधेश्याम के घर में की। चोर 27 हजार की नकदी व लगभग तीन लाख के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं विश्वेश्वर दयाल पुत्र शिशुपाल सिंह के घर से चोर करीब ढाई लाख के आभूषण व 15 सौ रुपए की नकदी ले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें