भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता के विवाहित बेटे शुभम गुप्ता और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। इस प्रकरण में भाजपा ने सीमा गुप्ता से किनारा करते हुए साफ कहा है कि उन्हें पार्टी ने 2023 में ही पद से हटा दिया था। दूसरी ओर इस मामले में शुभम गुप्ता की पत्नी ने भी महिला थाने में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। वहीं, वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने शुभम की पत्नी, उसके जीजा और बहन पर केस दर्ज कराया है।