फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंदाैर में जहरीले पानी से माैत...सपा नेता रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- मेयर ओर नगर विकास मंत्री पर हो कार्रवाई

मैनपुरी के करहल में शनिवार को नगर पंचायत द्वारा निर्मित आम्बेडकर पार्क का मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा और उनके नाम पर बना पार्क देश और समाज के लोगों को यह संदेश देता है कि संविधान ने उन्हें क्या अधिकार दिए हैं। संविधान ने उन्हें जो अधिकार दिए हैं, उनकी रक्षा के लिए उन्हें तत्पर रहना चाहिए। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो करहल को नगर पालिका बनाया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। इंदाैर में गंदे पानी से माैत के मामले में कहा कि देश के सबसे स्वच्छ नगर होने का प्रमाण पाने वाले नगर मे यह घटना हो रही है, तो वहां के मेयर और मध्य प्रदेश के नगर विकास मंत्री पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ मे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मे लोग बुलाए गए थे। उन्हें खाना दिया गया था, सड़ गया था। उसे लोगों ने फेंक दिया, जिसे खाकर भेड़ मर गईं। कोई इसकी जांच ही नहीं करवा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक तेजप्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, उदयवीर सिंह यादव, चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, सपा जिलाध्यक्ष अलोक शाक्य, सभासद बबलू, पूर्व विधायक अनिल यादव, राशिद, डॉ. रामकुमार यादव, गोपाल यादव, संजू यादव आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें