फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाॅर्ट सर्किट से चलती रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला

Arun Parashar Updated Mon, 27 Apr 2026 10:16 PM IST

मैनपुरी के घिरोर कस्बे के मुख्य बाजार में एक चलती हुई रोडवेज बस में अचानक से आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग में कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। कस्बा घिरोर के बीच बाजार में सोमवार देर शाम सरनाम मेडिकल के पास एक रोडवेज बस में अचानक से आग लग गई। रोडवेज बस शिकोहाबाद से आ रही थी और फर्रुखाबाद जा रही थी। जिस समय बस में आग लगी, उसमें करीब 44 सवारियां बैठी हुई थी। आनन फानन में सभी को नीचे उतारा गया। बस में लगी आग बड़ा रूप ले पाती, उससे पूर्व ही रोडवेज चालक और कस्बे के युवाओं के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। बस चालक सोने लाल ने बताया कि चलती बस में वायर शॉर्ट हो गया था, जिससे आग लग गई। आनन फानन में आग पर काबू पा लिया गया है। अब बस शिकोहाबाद से हेल्पर आने के बाद जा सकेगी। क्षेत्रीय लोगों की मदद से बस को सड़क किनारे कराया गया और सवारियों को दूसरी बस में भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें