मैनपुरी शहर के ज्योंति रोड स्थित झोलाछाप के यहां पर प्रसव के लिए भर्ती प्रसूता की खून चढ़ाते समय मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मामला बिगड़ता देख झोलाछाप दुकान बंद करके भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।