फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में बुखार की दहशत...एक महिला की मौत, 300 से ज्यादा बीमार; घर-घर बिछी चारपाई

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 12:21 PM IST

मैनपुरी के बरनाहल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पैरार शाहपुर में संक्रामक बीमारियों ने अपने पैर पसार रखे हैं। ग्रामीणों के अनुसार 8 अगस्त को गांव की एक महिला की भी बुखार से मौत हो चुकी है। तब कहीं जाकर स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्णी नींद से जागा। पूरा गांव बुखार से पीड़ित है। गांव में 300 से अधिक मरीज बुखार की चपेट में हैं, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हैं। गांव में भय का माहौल बना हुआ है। घर-घर बुखार से पीड़ित मरीजों की चारपाईयां बिछी हुई हैं। पीड़ितों का कहना है कि जो दवाई दी जा रही है उससे पेट में दर्द बेचैनी और घबराहट हो रही है। मजबूरी में मरीज झोलाछाप डॉक्टरों के यहां इलाज करने को मजबूर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें