एक तरफ यातायात माह चल रहा है। पुलिस यातायात को लेकर सजग दिख रही है। लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है। इससे रोज भीषण जाम लग रहा है। पांच मिनट का रास्ता पूरा करने में आधा घंटा तक लग रहा है। यातायात पुलिस तैनात तो है लेकिन शायद उनको ये जाम दिख नहीं रहा है।