फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गड़बड़ी करके ही बिहार का चुनाव जीती भाजपा: प्रो. रामगोपाल यादव

अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Nov 2025 07:35 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने मैनपुरी के करहल आए। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष यादव के आवास पर उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में गड़बड़ी कर चुनाव जीती है। यूपी में भाजपा को सपा ऐसा नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर में गड़बड़ी के सबूत के साथ कुछ दिनों बाद सबके सामने आऊंगा। इनकी गड़बड़ी पकड़ भी लें तब भी कुछ नहीं होता है। रावण के 10 सिर थे, लेकिन भाजपा नेताओं के 50 सिर हैं। भाजपा अब बंगाल ओर कर्नाटक में कौन सी साजिश करेगी पता नहीं है। बिहार में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद रहे प्रदर्शन पर कहा कि 2027 के चुनाव पर संगठन निर्णय लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीधा निर्देश दिया है। जिन अधिकारियों का आत्म सम्मान सुरक्षित है। वह उनके आदेश का पालन नहीं करेंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, सनी यादव मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें