मैनपुरी में नारायणी सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री एकरसानंद आश्रम में ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज के सानिध्य में संस्था की ओर से संस्कृत महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र और पाठ्य सामग्री दी गई। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने कहा कि सेवा की भावना के साथ मनुष्य आगे बढ़ सकता है। संस्था की अध्यक्ष सौरभी गोयल ने कहा कि नारायणी सेवा संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा है। महामंत्री सुचेता गोयल, कोषाध्यक्ष चारु गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान उपाध्यक्ष अलका गोयल, अदिति माहेश्वरी, ऋतु गुप्ता, कविता अग्रवाल, सोनी गुप्ता, नीलू गंभीर, कल्पना गुप्ता, ममता वर्मा, दीपा वर्मा, प्रीति खुराना, सिमरन खुराना भी रहीं।