फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को दी गई कानूनी हेल्पलाइन की जानकारी

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 03:45 PM IST

बेवर में शुक्रवार को जोगा मोड़ स्थित उत्तर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना पुलिस ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन आदि के बारे में जागरूक किया। छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक बेवर अनिल कुमार सिंह द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, एम्बुलेंस एवं बेवर थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में छात्राएं आसपास निवास करने वाली महिलाओं को भी इन हेल्पलाइन से अवगत कराने का काम करें वही राजस्व संबंधी विवादों व घरेलू विवादों में अनावश्यक महिला अपराधों का सहारा लेकर मुकदमेबाजी से बचें। यदि महिलाओं के प्रति कोई अपराध हो तो महिला हेल्पलाइन या थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर संपर्क कर मदद ले सकती हैं। अपराध के खिलाफ आवाज अवश्य बुलंद करें लेकिन किसी के बहकावे में आकर झूठी मुकदमे बाजी से बचें। प्रभारी निरीक्षक ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याणार्थ चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर कांस्टेबल संगीता व अंजली मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें