मैनपुरी के घिरोर कस्बा के शाहजहांपुर रोड़ स्थित गुरुवार को सुवह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का लगभग दो वर्ष से किराया बकाया चल रहा है। जिसके चलते मकान मालिक ने ताला लगा दिया उच्च अधिकारियों से बात होने के बाद एक सप्ताह का समय निश्चित होने पर ताला खोला गया। कस्बा निवासी अवधेश कुमार पुत्र रामनरेश ने बताया कि लगभग ढाई वर्ष से बैंक का किराया नहीं मिल रहा है। कई बार उच्च अधिकारियों से बात भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद आज ताला लगा दिया गया। अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय मांगा है। उसके वाद भी किराया अगर नहीं मिलता है। तो पुनः ताला डाल देंगे। वही ब्रांच मैनेजर प्रवीन कुमार का कहना है कि पुराना एग्रीमेंट रामनरेश के नाम था उनकी मृत्यु हों जाने के बाद किराया पेंडिंग है। उच्च अधिकारियों से बात हो गई है। निदान हो जायेगा।