मैनपुरी पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है । अस्पतालों में मरीजों की भीड़ नजर आ रही है । महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई । यहां दोपहर 12:00 बजे तक 900 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जा चुका था। सीएमएस डॉ संजय गुप्ता का कहना था मरीजों की संख्या अधिक होने कारण दिक्कतें आ रही हैं।