घिरोर। मन में श्रद्धा हो तो हर मंजिल आसान है। हम बात कर रहे हैं लखनऊ के उन चार दोस्तों की जो संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन का संकल्प लेकर लखनऊ से वृंदावन 500 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर हैं। चार दोस्तों में एक दंडवत यात्रा कर रहे हैं और तीसरा संत प्रेमानंद महाराज का बाइक पर पोस्टर व अन्य जरूरी सामान लेकर पैदल ही उनके साथ चल पड़ा है। कस्बा घिरोर से होकर मथुरा की ओर दंडवत करते उनको देखा तो लोगों के कदम ठहर गये और उनसे साहस का प्रणाम किया। उनका जगह- जगह रोककर स्वागत और सत्कार किया जा रहा है।