मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में सिंहपुर नहर पुल के पास बाइक से जा रहे दंपती को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जेवर नगदी लूटने के बाद भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी दिलीप कुमार पत्नी दिव्या के साथ बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। तभी सिंहपुर नहरपुर के पास आर्टिका कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। नकदी जेवर लूटने लगे, विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को गोली मार दी। नकदी जेवर लूट कर शहर की ओर भाग गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।