फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी के सदर बाजार का ऐसा हाल...पार्किंग और फुटपाथ पर अतिक्रमण, पैदल निकलना भी होता है मुश्किल

अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Nov 2025 06:22 PM IST

मैनपुरी के प्रमुख सदर बाजार में पार्किंग और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा है। इसकी वजह से सामान लेने के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क पर ही पार्क करने पड़ रहे हैं। ऐसे में रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। लोगों को रोज जाम की स्थिति से दो-चार होना पड़ता है। दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान फुटपाथ तक बढ़ा लिया है। थोड़ी बहुत जगह बचती है तो वहां ठेल ढकेल वाले खड़े होते हैं, जिससे बाजार में वाहन पार्क करने की बिल्कुल भी जगह नहीं बच रही। यही कारण है कि लोग अपने वाहनों को सड़क पर पार्क कर देते हैं। स्कूल की छुट्टी के समय और ज्यादा हालत खराब हो जाते हैं। पास में ही क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मौजूद है। क्रिश्चियन कॉलेज और अन्य स्कूलों की छुट्टी होने पर स्कूल के वाहन यहां से गुजरते हैं तो उन्हें भी जाम में फंसना पड़ता है, जिससे बच्चे भी काफी परेशान होते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें