मैनपुरी के घिरोर में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने खंड विकास अधिकारी नवनीत कुमार को समस्याओं को लेकर ज्ञापन साैंपा। संघ के ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा और कोषाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में अन्य कार्य जोड़े जाने हेतु रोजगार सेवक संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से सरकार से मांग की जा रही है, किन्तु सरकार द्वारा अभी तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया।