सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय मैनपुरी में जिलाधिकारी अचानक पहुंच गए। उन्होंने यहां से चार संदिग्ध दलालों को पकड़ा लिया। एआरटीओ शिवम यादव उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं थे। डीएम ने बेहद गोपनीय तरीके से छापेमारी की कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए चार लोगों को शहर कोतवाली भेजा गया।