मैनपुरी में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बना। जिलेभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु हाथ में जल का लोटा और प्रसाद लेकर पहुंचना शुरू हो गए। गंगा घाट से कांवड़ भरकर आए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे। शहर के प्राचीन श्री भीमसेन जी महाराज मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हो गए है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है।