फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, सोमवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मैनपुरी में सावन महीने के चौथे और आखिरी सोमवार को जनपदभर के शिव मंदिर सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजन किया। गंगा घाट से कांवड़ भरकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने अलग-अलग मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्राचीन श्री भीमसेन जी महाराज मंदिर को कैलाश पर्वत की तरह सजाया गया। वहीं, श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर में भी भव्य सजावट की गई। इसके अलावा सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें