भोगांव वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को नगर में एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, मनमोहक झांकियों और देशभक्ति के गीतों के बीच निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं और नगरवासियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।