सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर करहल में एकता पदयात्रा का आयोजन हुआ। पदयात्रा नरसिंह यादव इंटर कॉलेज से शुरू होकर किशनी चौराहा, सुभाष गेट, नगर पंचायत, बाग वृंदावन होते हुए आजाद हिंद इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने रियासतों को एकजुट कर एक अखंड भारत का निर्माण किया। आज उत्तर प्रदेश स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में पहचान बना रहा है। युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का उत्साह बताता है कि करहल विकास और राष्ट्रवाद की दिशा में तेजी से अग्रसर है। अनुजेश प्रताप यादव, कल्पेंद्र भारती मौजूद रहे।