मैनपुरी में इंडिया और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ सड़कों पर जुटी हुई है। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। सभी प्रशंसक इस धमाकेदार मैच को देखने और इंडिया टीम की हौसला अफजाई करने में जुटे हुए हैं। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की धमाकेदार शुरुआत ने प्रशंसकों के जोश को और ज्यादा बढ़ा दिया। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन मैदान में आए और उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया।