मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के गांव रामनगरिया में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा से पहले श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ कलश यात्रा निकाली। भ्रमण के दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। पहले दिन कथावाचक भोले शास्त्री ने कहा कि सनातन में श्रीमद्भागवत कथा का विशेष महत्व है। भागवत कथा अमृत के समान है जिसके श्रवण करने से जीव के जन्म जन्मांतर के पाप कर्म मिट जाते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सार है। कलश को देवी-देवताओं का प्रतीक माना जाता है। यात्रा भक्तों के मन में भक्तिभाव को बढ़ाती है। कलश यात्रा शुभता और अध्यात्मिक उर्जा का प्रतीक मानी जाती है।इस दौरान परीक्षित अरूण कुमार यादव, उर्मिला देवी, गुरूबक्स सिंह, सतेंद्र सिंह, सिद्धांत सिंह, गुड्डू यादव, पुष्पेंद्र यादव, संजू यादव, मंजू यादव आदि मौजूद रहे।