फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमर उजाला फाउंडेशन का ‘अपराजिता’ कार्यक्रम, बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 01:37 PM IST

आपात परिस्थितियों में हिम्मत से काम लें और आत्मरक्षा को तैयार रहें। ये नारा कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर में अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम अपराजिता में गूंजता रहा। इसमें बालिकाओं को शिक्षक अबनीश कुमार जानकारी दी गई इसके साथ ही आत्मरक्षा का गुरु सिखाया गया। जिसके उपरांत छात्राओं ने खुद करके छात्राओं को सिखाया। क्षेत्र के कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम अपराजिता में गूंजता रहा । छात्राओं को अवगत कराया गया कि जब हम कभी किसी आपात परिस्थिति में फंसते हैं तो हमारी हिम्मत हमें मुसीबत से निकालती है। किसी भी अनहोनी की आशंका में सबसे पहले सतर्क हो। उसके बाद अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। राह चलते तमाम शोहदे आपको फब्तियां कसते या फिर छेड़खानी करते हैं तो आप आत्मरक्षा के तौर तरीकों से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। यह बातें अध्यापक , अबनीश कुमार, ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर में बच्चियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाते हुए कही। वही स्कूल की छात्रा अंशिका, चांदनी ने बच्चियों को प्रशिक्षित किया। बताया कि कैसे हम राह चलते शोहदों को सबक सीखा सकते हैं। इसके अलावा इन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं। बच्चियों को यह भी बताया कि किसी के हाथ उठाने या वार करने पर हम कैसे अपने आपको बचाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें