सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार की रात रंजीत निवासी बरिहार समान, किशनी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी कि उसके साथ उसी के गांव के राहुल ने 27 हजार रुपये की लूट कर ली है। सूचना पर थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया। रंजीत से गहनता से पूछताछ की गई तो लूट की सूचना झूठी पाई गई। रंजीत ने अपनी गलती स्वीकार की। बताया कि इन लोगों ने उसके साथ पिछली होली पर मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए उनके खिलाफ झूठी लूट की सूचना दी थी। सीओ भोगांव के अनुसार रंजीत सिंह झगड़ा करने के लिए अमादा था, जिसके चलते उसे शांति व्यवस्था भंग किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चालान कर एसडीएम किशनी की कोर्ट में पेश किया गया।