मोहल्ला गांधीनगर में किसी बात को लेकर दोस्तों से परेशान इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक सप्ताह से दोस्त लगातार फोन करने के साथ ही उसके घर भी आ रहे थे। परिजनों ने कहा कि इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। वह यह नहीं बता पा रहे हैं कि बेटे के दोस्त उसे फोन कर क्यों परेशान कर रहे थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मोहल्ला गांधीनगर निवासी कपिल कश्यप का बेटा यश (19) शहर के केंद्रीय विद्यालय में इंटर का छात्र था। एक सप्ताह से किसी बात को लेकर उसके कुछ दोस्त उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उसने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया था। मंगलवार की सुबह दो दोस्त उसके घर पहुंचे और यश के बारे में पूछा।