फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में सड़क हादसा, हाईवे पर डंपर के नीचे घुसा ट्रैक्टर, दंपती घायल

कानपुर-सागर हाईवे पर मंगलवार की सुबह गिलिंदा मंदिर के पास तेज रफ्तार डंपर व ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर डंपर के नीचे घुस गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दंपती घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के पिपट गांव निवासी ऊदल (45) अपनी पत्नी कविता (40) के साथ ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्ठा में काम करने घाटमपुर जा रहा था। हाईवे पर श्रीनगर के आगे गिलिंदा मंदिर के पास महोबा की ओर से आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर पलटकर डंपर के नीचे घुस गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर में फंसे दंपती को लोगों ने किसी तरह बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां ऊदल की हालत गंभीर बनी है। थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। डंपर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें