फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में सड़क हादसा, डंपर चालक की मौत और परिचालक घायल

खजुराहो-महोबा मार्ग पर खनिज बेरियर के पास आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर टकरा गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई जबकि परिचालक घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जनपद कानपुर नगर के अमौर निवासी इंद्रजीत (32) डंपर चालक था। रविवार की देर शाम वह परिचालक अपने भतीजे अजीत के साथ शाहपहाड़ी की एक क्रशर प्लांट से डंपर में गिट्टी लोड कराकर नेपाल सीमा पर स्थित बहराइच जिले जा रहा था। तभी लवकुशनगर मार्ग पर खनिज बेरियर के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा डंपर टकरा गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि डंपर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें