फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दंगल में प्रयागराज की पायल ने बांदा की काजल को पछाड़ा

शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jan 2025 07:35 PM IST

खरेला ब्लॉक चरखारी के ऐचाना में चल रहे सात दिवसीय भुईयारानी किसान मेले में बृहस्पतिवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। जनपद प्रयागराज की पायल ने बांदा की काजल को पटकनी देकर कुश्ती जीती। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी व भाजपा जिलामंत्री रोशन सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती बसवारी के गजेंद्र यादव और राठ के शिवराम के बीच हुई। सात मिनट तक चली जोर-आजमाइश के बाद गजेंद्र विजेता बने। बांदा के देवविलास ने राजस्थान के बिच्छू पहलवान को हराया। धौहल के अमर सिंह ने प्रयागराज के संतोष को चित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें