महोबा जिले में थाना पनवाड़ी के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात युवक ने घर के दरवाजे खेल रही पांच साल की मासूम को खेत ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच हंगामा किया और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।