फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में मूंगफली खरीद न होने से नाराज किसानों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

तहसील कुलपहाड़ के सरकारी खरीद केंद्र अकौना में मूंगफली की खरीद न होने से नाराज किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आरोप है कि सात दिन से किसानों के ट्रैक्टर खड़े हैं लेकिन खरीद नहीं की जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। बेवजह उनके रुपयों और समय की बर्बादी हो रही है। चेतावनी दी है कि खरीद शुरू न होने तक धरना जारी रहेगा। अकौना गांव स्थित खरीद केंद्र पर किसान ट्रैक्टर लेकर कई दिन से खड़े हैं लेकिन उनकी उपज की तौल नहीं की जा रही है। केंद्र में ताला लटका होने से परेशान किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें