फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: रामलीला के मंच पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, कलाकार भी फिल्मी गानों पर झूमें

Tue, 08 Nov 2022 09:16 PM IST
अम्बुज यादव अमर उजाला.कॉम

सोशल मीडिया में मंगलवार को एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रामलीला के मंच पर अश्लील डांस होता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्मी गानों पर रामलीला के कलाकार भी झूमते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। यह वीडियो कुलपहाड़ क्षेत्र में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जिले में तीन स्थानों पर रामलीला के मंचन चल रहे हैं। कुलपहाड़ क्षेत्र में चल रही रामलीला के दौरान मंच में फिल्मी गीत पर हो रहे नृत्य का किसी दर्शक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में डांस करते कलाकार व नर्तक नजर आ रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणी करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराकर धार्मिक मंच पर इस तरह के फूहड़ नृत्य पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें