मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएंगे। इसके तहत 12 नवंबर से विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। कार्यकर्ता एएसडी सूची का मिलान करने के साथ पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए घर-घर संपर्क करेंगे, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। मंगलवार को सदर विकास खंड सभागार में जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रणनीति बनाई गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया।