जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत परसा राजा में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने चौपाल में जी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि अब भारत सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर वीबी–जी राम जी योजना को लॉन्च किया जा रहा है। इस योजना में अब ग्रामीणों को 125 दिन का न्यूनतम रोजगार प्राप्त होगा, जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था।