जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा चौक स्थित निर्माणाधीन रामग्राम परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया कि समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ समय से प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परियोजना में अनावश्यक विलंब किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा।