जिला मुख्यालय पर रोडवेज परिसर में दो दिवसीय महाआरोग्य शिविर का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने संयुक्त रूप से किया। स्वास्थ्य शिविर में आए जाने-माने चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में मरीजों का निशुल्क इलाज किया।